India vs South Africa Under-19 Womens T20 World Cup Final: मलेशिया में खेले जा रहे अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया। कल यानी रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुआलालंपुर में खेला जाएगा। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया विमेंस का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से होने वाला है। आइये जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे।
पढ़ें :- मायावती, बोलीं- आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद,भाई की बेटी दीपिका आनंद पार्टी के मिशन को बढ़ाएगी आगे
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच रविवार 2 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा।
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच भारतीय समयानुसार, रविवार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच को टीवी पर कहां लाइव देख पाएंगे?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार हैं। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) केवल सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण करेगा, अगर भारत क्वालीफाई करता है।
इंडिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस, अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- PM मोदी की Popularity देख हैरान हुए मलेशियाई PM, बोलें - ‘जरा मेरे मैसेज देखिए…’
जियोस्टार आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा।