Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Gen-Alpha छात्राओं के विरोध के आगे झुकी सरकार, उज्जैन का सराफा स्कूल नहीं होगा शिफ्ट

Gen-Alpha छात्राओं के विरोध के आगे झुकी सरकार, उज्जैन का सराफा स्कूल नहीं होगा शिफ्ट

By Harsh 
Updated Date

Gen-Z-Gen-Alpha student protest: उज्जैन के शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दूसरी जगह ले जाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। छात्राओं के विरोध के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक कोई उचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक स्कूल पुराने भवन से ही चलता रहेगा। मंगलवार को उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विधायक अनिल जैन और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं से बातचीत की और स्कूल को दूसरी जगह भेजे जाने को लेकर उनकी चिंताएं सुनीं।

पढ़ें :- नालंदा: मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ, 35 बच्चे बीमार

दूरी और सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता

चार दिन पहले छात्राओं ने स्कूल शिफ्टिंग के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन किया था। Gen-Z और Gen-Alpha छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। छात्राओं का कहना था कि महाकाल मंदिर के पीछे स्थित मौजूदा स्कूल को दाऊदखेड़ी के सांदीपनि विद्यालय में मर्ज करने से उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने आने-जाने और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों का भी मुद्दा उठाया था।

विरोध और छात्राओं की मांग की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार ने साफ किया कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पढ़ाई मौजूदा सराफा स्कूल भवन में ही जारी रहेगी।

कलेक्टर ने दिया सुरक्षा का भरोसा

पढ़ें :- Video- मध्य प्रदेश: आवार कुत्तों से परेशान युवक, कुत्ते का मुखौटा लगाकर जनसुनवाई में पहुंचा

स्कूल पहुंचकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी पढ़ाई और सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक छात्राएं इसी भवन में पढ़ेंगी। सरकार का प्रयास है कि छात्राओं को शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन भी मिले। छात्राओं के विरोध के बाद सरकार के फैसले से फिलहाल स्कूल शिफ्टिंग को लेकर बनी स्थिति साफ हो गई है।

Advertisement