Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, PM कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव, लेबर पार्टी के भीतर बढ़ी बगावत

ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, PM कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव, लेबर पार्टी के भीतर बढ़ी बगावत

By Harsh 
Updated Date

ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी पर संकट गहराता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबर पार्टी के भीतर उनके खिलाफ असंतोष लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में सांसद चाहते हैं कि स्टार्मर अब पद छोड़ने की समयसीमा तय करें। हालांकि अब तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार तक उनके भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

पढ़ें :- BJP मंडल अध्यक्ष के गांव में 2 महीने से बिजली नहीं! पार्टी जिला प्रमुख को पत्र लिखकर लगाई गुहार

पार्टी के भीतर बढ़ा विरोध

स्थानीय चुनावों और उपचुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद स्टार्मर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के करीब एक-चौथाई सांसद खुलकर उनके खिलाफ खड़े हो चुके हैं। कई सांसदों का मानना है कि अगले आम चुनाव से पहले पार्टी को नया चेहरा देना जरूरी है। दूसरी ओर स्टार्मर ने साफ कर दिया है कि अगर नेतृत्व को लेकर चुनौती मिलती है तो वह उसका सामना करेंगे और आसानी से पीछे हटने वाले नहीं हैं।  

एंडी बर्नहैम सबसे मजबूत दावेदार

ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम ने हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की है। इस जीत के बाद उन्हें लेबर पार्टी के अगले नेता और संभावित प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि बर्नहैम ने अभी तक स्टार्मर को औपचारिक चुनौती नहीं दी है, लेकिन उनके समर्थकों का दावा है कि पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है। यदि स्टार्मर इस्तीफा देते हैं तो लेबर पार्टी में नेतृत्व की दौड़ तेज हो सकती है।

पढ़ें :- 'मुन्नी से ज्यादा सपा बदनाम, PDA का फुलफॉर्म- पक्के-दलाल-अराजक...' बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के बिगड़े बोल
Advertisement