Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला , रिफाइनरी को बनाया निशाना

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला , रिफाइनरी को बनाया निशाना

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ukraine Russia War : यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों तरफ से रूक रूक हमले जारी है। दोनों देश एकक दूसरे के तेल ठिकानों और महत्वपूर्ण ढांचे पर ड्रोन हमले कर रहे है। खबरों के अनुसार, शनिवार-रविवार रात ड्रोन हमलों से यूक्रेन ने रूस की एक रिफायनरी, तेल पाइपलाइन, आयल पंपिंग स्टेशन और तेल भंडार को नुकसान पहुंचाया। इन हमलों से बड़े हिस्से में आग लग गई जिस पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- यूक्रेन के सहयोगियों का कहना, शांति के लिए अमेरिकी योजना को अतिरिक्त काम की जरूरत

यूक्रेनी सेना ने बताया कि ड्रोन हमले में वोल्गा नदी के किनारे बनी सारातोव आयल रिफायनरी (Saratov Oil Refinery) को निशाना बनाया गया। इससे रिफायनरी परिसर के बड़े हिस्से में आग लग गई। इसी प्रकार से किरोव क्षेत्र (Kirov Region) में स्थित लाजारेवो पंपिंग स्टेशन (Lazarevo Pumping Station) पर भी यूक्रेन के ड्रोन हमले में भीषण आग लगने की सूचना है।

यूक्रेनी सेना ने बताया कि हाल ही में उनके देश को जर्मनी से अत्याधुनिक मिसाइल लांचर(State-of-the-art Missile Launcher) मिले हैं। लेकिन सेना के पास एयर डिफेंस मिसाइलों की कमी है जिसका लाभ रूस को हमला करने में मिल रहा है। जेलेंस्की ने एक बार फिर सहयोगी देशों से और ज्यादा लांचर और मिसाइलें देने की अपील की है।

Advertisement