Ukraine war : रूस और यूक्रेन बीच चल रहे युद्ध के बीच रूसी हूले में यूक्रेन के कीव का एक ऊर्जा संयंत्र तबाह हो गया और कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। खबरों के अनुसार,अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रूस ने ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाकर हमला करने के लिए एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ये कार्रवाई की गयी।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
मलबा हटाने का काम शुरू
खबरों के अनुसार कीव, चर्कासी और जाइटॉमिर क्षेत्रों को बिजली की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े ऊर्जा संयंत्र ट्राइपिल्स्का पर कई बार हमला किया गया जिससे ट्रांसफार्मर और जनरेटर नष्ट हो गए और संयंत्र में आग लग गई। हमला इतना भीषण था कि संयंत्र के चारों ओर आग की लपटें उठ रही थीं और काला घना धुआं निकल रहा था। इस हमले के घंटों बाद बचावकर्मी वहां पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। ट्राइपिल्स्का संयंत्र से तीस लाख लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती थी।
परेशानियों का सामना करना पड़ता है
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में कहा कि यूक्रेन ने रूस के तेलशोधन प्रतिष्ठानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में उसके ऊर्जा संयंत्र को तबाह किया गया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूस द्वारा रातभर किये गये हमलों में बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि इस क्षेत्र में 200,000 से अधिक लोग रहते हैं, जिन्हें बार-बार बिजली न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।