OTT Platforms Block : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने कई चेतावनियों के बाद अश्लील और असभ्य कंटेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने 18 ओटीटी प्लेटफार्मों (OTT Platforms) को ब्लॉक कर दिया है। सरकार ने बयान का कर कहा है कि देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की 19 वेबसाइटें, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए गए हैं।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
दरअसल, भारत सरकार ने 20 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स, डिज़नी और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं को ऑनलाइन डालने से पहले अश्लीलता और हिंसा के लिए अपनी सामग्री की स्वतंत्र रूप से समीक्षा करने के लिए कहा था। मंत्रालय की ओर से से जारी किए बयान के मुताबिक, ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर बताया गया है कि ये अश्लील, अभद्र और महिलाओं को लेकर अपमानजक कंटेंट प्रसारित करते थे।
इन प्लेटफॉर्म पर आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए, आईपीसी की धारा 292 और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए बैन लगाया गया है।
इन ओटीटी ऐप्स को किया गया ब्लॉक
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
ड्रीम्स फिल्म्स (Dreams Films), वूवी (Voovi), येस्मा (Yessma), अनकट अड्डा (Uncut Adda), ट्राई फ्लिक्स (Tri Flicks), एक्स प्राइम (X Prime), नियॉन एक्स वीआईपी (Neon X VIP), मूडएक्स (MoodX), बेशरम (Besharams), हंटर्स (Hunters), रैबिट (Rabbit), एक्स्ट्रामूड (Xtramood), न्यूफ़्लिक्स (Nuefliks), मोजफ्लिक्स (Mojflix), हॉट शॉट्स वीआईपी (Hot Shots VIP), फुगी (Fugi), चिकूफ़्लिक्स (Chikooflix) और प्राइम प्ले (Prime Play)।