Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल  हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर,  CCTV में गोली चलाते दिखा था शूटर 

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल  हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर,  CCTV में गोली चलाते दिखा था शूटर 

By शिव मौर्या 
Updated Date

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में  पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक और शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए शूटर का नाम विजय उर्फ उस्मान बताया जा रहा है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

उस्मान पर 50 हजार रूपए का था इनाम। बताया जा रहा है कि, उमेश पाल पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी। ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई है। बता दें कि, उमेश पाल  हत्याकांड में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर किया है।  इससे पहले पुलिस ने अरबाज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था और साजिशकर्ता सदाकत को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

 

Advertisement