3 Indians killed in US attack : संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले टैंकर पर हुए हमले की निंदा की है। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। बुधवार को, पलाऊ के झंडे वाले एक टैंकर, MT सेटेबेलो (MT Settebello) पर हमला हुआ, उस पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई।
पढ़ें :- बिहार में कोचिंग-ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग ने जारी किया फरमान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने गुरुवार को रोज़ाना की प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “…खास बात यह है कि सेटेबेलो टैंकर पर हमला हुआ और कई भारतीय नाविक मारे गए। और यह एक ऐसा हमला है जिसकी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन (IMO) के महासचिव ने साफ़ तौर पर निंदा की थी। और हम उस बात का पूरी तरह से समर्थन और अनुमोदन करते हैं।” डुजारिक, IMO महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज़ के जारी किए गए एक बयान का ज़िक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे के साथ चल रहे टैंकर MT सेटेबेलो पर हुए हमले पर “गहरा दुख” और “कड़ी निंदा” ज़ाहिर की थी।
बता दें कि मैरीवेक्स पर मौजूद 24 भारतीय नाविकों को भी ओमान की सेना ने सुरक्षित बचा लिया था, जबकि तीन नाविक लापता बताए जा रहे थे। जिनमें से दो दो नाविकों के डेक कैडेट आदित्य शर्मा और उत्तर प्रदेश के देवरिया के इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया के शव पहले ही बरामद हो चुके थे। वहीं, चीफ़ इंजीनियर पटनाला सुरेश को पहले लापता बताया जा रहा था लेकिन उनका शव भी बरामद हो गया है।