Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Uncle Aunty Rocked Dance: आंटी-अंकल ने किया मुकाबला गाने पर जबरदस्त डांस

Uncle Aunty Rocked Dance: आंटी-अंकल ने किया मुकाबला गाने पर जबरदस्त डांस

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Uncle Aunty Rocked Dance: इंटरनेट पर आए दिन डांस या गाने के कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमे से कुछ डांस वीडियो तो पोस्ट होते ही गोली की स्पीड से वायरल हो जाते हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आंटी-अंकल ऐसा जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देख आप भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में छत पर एक आंटी डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं अंकल एक ऐसे शख्स की एक्टिंग करते हैं, जिसका मानसिक विकास सही से नहीं हुआ है। लेकिन अगले ही पल अंकल जी आंटी के साथ ‘मुकाबला’ गाने पर डांस करने लगते हैं। फिर क्या दोनों अपने डांस से आग लगा देते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

आंटी-अंकल के गजब डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 29 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस है’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वाह क्या डांस है, एनर्जी लेवल बहुत हाई है’।

Advertisement