Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘अन्यायकाल’ में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गई है, भर्तियां निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है: प्रियंका गांधी

‘अन्यायकाल’ में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गई है, भर्तियां निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है: प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं हैं। इस दौरान वो बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहीं हैं। इस बीच प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट लिखकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और मध्य वर्ग के युवा निराश हैं।

पढ़ें :- यूपी में मिठाई की दुकानों पर नया नियम लागू, अब ट्रे पर लिखनी होगी ‘Use By Date’

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘अन्यायकाल’ में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गई है। अग्निवीर लाकर सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों का सपना तोड़ दिया। बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां उद्योगपतियों को बेच डालीं। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन सालों तक भर्तियां नहीं निकलतीं, निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है।

इसके साथ ही लिखा कि, भर्तियों में भ्रष्टाचार है। आज गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और मध्य वर्ग के युवा निराश हैं। उनके सामने भविष्य की कोई उम्मीद नहीं बची है। आइए, इस अन्याय के खिलाफ हम सब एकजुट हों- न्याय का हक मिलने तक।

 

पढ़ें :- 'हमारा पति लौटाएं मुख्यमंत्री...' वकील की हत्या पर फूटा पत्नी का गुस्सा, अखिलेश बोले- नारी के श्राप से कोई भी नहीं बच पाया
Advertisement