Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ा दंश, भाजपा सरकार योजनाओं का ढिंढोरा तो पीटती है पर उन्हें नहीं कर पाती पूरा: आराधना मिश्रा मोना

बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ा दंश, भाजपा सरकार योजनाओं का ढिंढोरा तो पीटती है पर उन्हें नहीं कर पाती पूरा: आराधना मिश्रा मोना

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानमंडल में प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्युमेंट-2047 पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। चर्चा में “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047” विषय पर चर्चा की जा रही है। चर्चा के दौरान नेता यूपी विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज 2047 में भारत को विकसित बनाने की बात की जा रही है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी आज की जो सफलताएं हैं वो हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के विजन का ही परिणाम हैं।

पढ़ें :- नौतनवा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत

उन्होंने कहा कि वो चाहे चंद्रयान हो या फिर आईआईटी और एम्स। उन्होंने विजन डॉक्यूमेंट 2047 (Vision Document 2047) पर कहा कि आज हमारे प्रदेश में किसानों की क्या स्थिति है। उनको लेकर जो वादे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। किसानों को एमएसपी नहीं दी गई है। कृषि के उपकरण सस्ते नहीं किए गए हैं। वहीं, खाद की बोरी भी उन्हें नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का स्वास्थ्य का बजट पूर्ण बजट का सिर्फ छह प्रतिशत है। आयुष्मान योजना में धांधली की खबरें आ रही हैं। बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ा दंश है। सरकार योजनाओं का ढिंढोरा तो पीटती है पर उन्हें पूरा नहीं कर पाती है।

Advertisement