Union Minister Nephew Murder: बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर पानी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच फायररिंग हुई। दोनों नित्यानंद राय के भांजे बताए जा रहे हैं। जिसमें एक भाई विकल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा भाई और उनकी मां भी गोली लगने से घायल बताई गई है। घटना नवगछिया के जगतपुर गांव की है।
पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे, जयजीत यादव और विकल यादव के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।