Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Unnao News: पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध रुप से तमंचा बनाने और खरीदने वाले​ गिरफ्तार

Unnao News: पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध रुप से तमंचा बनाने और खरीदने वाले​ गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Unnao News: उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध असलहा की फैक्ट्री संचालिक करने वाले और अवैध असलहा की खरीदारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- सोनभद्र में खड़े वाहन में मैजिक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति और एसओजी प्रभारी शरद कुमार ने अपनी टीम के साथ संयुक्त अभियान में रेलवे स्टेशन मुख्य गेट के पास से अभियुक्त शनि उर्फ पटौनी निवासी चिन्तामणि, कन्नौज हाल पता लोधुवाखेडा रामपुर थाना ग्वालटोली जनपद कानपुर के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इंसाल अली पर अवैध तमंचा बनाकर बेचने की बात कही। इसके बाद पुलिस टीम ने इंसाल अली के मकान पर छापेमारी कर तमंचा, कारतूस समेत असहले बनाने वाले अन्य सामान बरामद किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट- मुकेश गौतम

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी
Advertisement