Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Unnao News: दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Unnao News: दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Unnao News: उन्नाव पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोतवाली सफीपुर में बीते माह फरवरी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा PNB में करोड़ों की FD गायब, 94 लाख वाले खाते में बचे सिर्फ 16 हजार; बैंक में जमा करोड़ों रुपये कहां गए?

निहालपुर गांव निवासी शंकर व फ़तेहगंज गांव के रहने वाले शिवा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन विवेचना के दौरान उपरोक्त मुकदमा में गैंग रेप की धारा 376D की बढ़ोत्तरी की गई। जिसकी वजह से कोतवाली सफीपुर पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट – मुकेश गौतम

 

पढ़ें :- UP MLC Election Result : कैमरे पर रोने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते, वाराणसी और आगरा में दौड़ी साइकिल
Advertisement