Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. UNRWA Funding : अमेरिका समेत 6 देशों ने यूएन की एजेंसी की फंडिंग रोकी, हमास की मदद करने का लगा था आरोप

UNRWA Funding : अमेरिका समेत 6 देशों ने यूएन की एजेंसी की फंडिंग रोकी, हमास की मदद करने का लगा था आरोप

By Abhimanyu 
Updated Date

UNRWA Funding Stopped : इजरायल और हमास युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यू (UNRWA) पर आतंकियों की मदद का आरोप लगा था। जिसके बाद अमेरिका समेत 6 देशों ने यूएनआरडब्ल्यू की फंडिंग रोक दी है। इजरायल ने दावा किया था कि पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमास के आतंकियों के हमले में यूएनआरडब्ल्यू के 12 कर्मचारियों शामिल थे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, इजरायल के आरोपों के बाद ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड ने संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने गाजा का समर्थन में यूएनआरडब्ल्यू की फंडिंग को बंद दिया है। दूसरी तरफ, शुक्रवार को एजेंसी ने उन कर्मचारियों की जांच शुरू कर सभी को बर्खास्त कर दिया। फंडिंग रोके जाने पर इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने एक्स पर कहा कि गाजा के पुनर्निर्माण में यूएनआरडब्ल्यूए को सच में शांति और विकास के लिए समर्पित एजेंसियों से बदला जाना चाहिए।

हालांकि, इजरायल के विदेश मंत्री के बयान पर संयुक्त राष्ट्र के डिप्टी प्रवक्ता फरहान हक ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना कि हम बयानबाजी पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सब कुछ मिलाकर यूएनआरडब्ल्यूए का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, जिसे में हमने बार-बार दोहराया है।

बता दें कि यूएनआरडब्ल्यू की स्थापना 1948 के युद्ध के शरणार्थियों की सहायता के लिए की गई थी। ये एजेंसी गाजा, वेस्ट बैंक, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान में फिलिस्तीनियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सहायता पहुंचा रहा है। यूएनआरडब्ल्यू गाजा की 2.3 मिलियन आबादी में से लगभग दो तिहाई की सहायता करती है और 7 अक्टूबर के हमलों के बाद हमास को खत्म करने के लिए इजरायल की ओर से शुरू किए गए युद्ध के दौरान इसने अहम सहायता भूमिका निभाई है।

पढ़ें :- Shamonda Virus in France :  फ्रांस में शमोंडा वायरस का पहला मामला आया सामने,इंफेक्शन पर नजर रखने की जरूरत
Advertisement