लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में लगे हुए हैं। बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव साल 2027 के शुरुआती महीनों में आयोजित होगा। इन तैयारियों के बीच अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बात को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।
पढ़ें :- IND vs AFG Toss : अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह
जानें क्या बोले अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गठबंधन रहेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इंडिया’ गठबंधन है और रहेगा।