Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बीजेपी ने स्नातक और शिक्षक MLC के 6 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको कहां से उतारा?

यूपी बीजेपी ने स्नातक और शिक्षक MLC के 6 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको कहां से उतारा?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विधान परिषद के 11 सीटों में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी (BJP) ने वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्र समेत कुल 6 कैंडिडेट उतारे हैं।

पढ़ें :- बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन...चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार

बीजेपी (BJP) ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद से झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement