Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP BJP President: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, कल दोपहर होगा नामांकन

UP BJP President: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, कल दोपहर होगा नामांकन

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP BJP President: उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का एलान 14 दिसंबर को होगा। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन और प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया।

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम

अब 13 दिसंबर को दोपहर दो से तीन बजे तक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 13 दिसंबर को शाम चार से पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा और आवश्यक होने पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम चल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नाम की है। कहा जा रहा है कि, पंकज चौधरी को प्रदेक्ष अध्यक्ष की कमान भाजपा दे सकती है। इसके साथ बीएल वर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य नामों पर भी चर्चा है। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि, प्रदेश अध्यक्ष का नाम काफी चौंकाने वाला होगा।

Advertisement