UP by-election: महाराष्ट्र और झारखंड के साथ यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है। उन्होंने एलान किया कि, यूपी की सभी 9 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी।
पढ़ें :- ISRO ने की 'सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड' का सफल परीक्षण, साल 2040 तक चंद्रमा पर कदम रखने की बड़ी तैयारी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखण्ड राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिए तारीख़ों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात् धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर।
उन्होंने आगे लिखा, बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें। यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। सबसे बड़ी बात है कि, चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं किया है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।
इन सीटों पर होगा होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।
पढ़ें :- अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने फिर बहरीन और कुवैत को बनाया निशाना, कहा- अगर वॉशिंगटन ने हमला किया तो युद्ध खत्म करने पर बातचीत होगी समाप्त