UP by-election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर एक बैठक हुई। इस बैठक में सभी दस सीटों के प्रभारी मंत्रियों के अलावा अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि, उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम के साथ ही रणनीति पर भी चर्चा की गयी है।
पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, डीसीपी और इंस्पेक्टर के बाद अब पुलिस कमिश्नर का एसीपी हजरतगंज पर बड़ा एक्शन, पद से हटाया
पिछड़े और दलित वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश
उपचुनाव में भाजपा पिछड़े वर्ग और दलितों को अपने पाले में लाने की पूरी कोशिश करेगी। सूत्रों का कहना है इसको लेकर चुनाव में रणनीति बनी है। साथ ही सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने की कोशिश होगी।
इन सीटों पर होगा होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।