Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-Election Result: ठाकुर रामवीर सिंह ने ध्वस्त किया सपा का किला, कुंदरकी में बड़ी जीत की ओर

UP By-Election Result: ठाकुर रामवीर सिंह ने ध्वस्त किया सपा का किला, कुंदरकी में बड़ी जीत की ओर

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भाजपा ने 31 साल बाद जीत ​की ओर अग्रसर है। इस सीट पर भाजपा ने ठाकुर रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।

पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

भाजपा के ठाकुर रामवीर सिंह एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से जीत गए हैं। ये इलाका 65% मुसलमान वोटर्स का है। आंकलन है कि यहां मुसलमानों के वोट भी बीजेपी को गए हैं।

इसके साथ ही कानपुर की सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हो गयी है। जहां नसीम सोलंकी ने BJP के सुरेश अवस्थी को हराया हैं। वहीं, गाजियाबाद सीट पर भाजपा जीत मिली हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को भारी बहुमत से जीत मिली हैं।

इसके साथ ही मैनपुरी की करहल में 20वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव अब 17 हजार 964 वोटों से सपा से पीछे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 70632 वोट मिल चुके हैं। वहीं, अनुजेश यादव ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर 52 हजार 668 मत हासिल कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को अब तक 4811 वोट ही मिल सके हैं।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
Advertisement