Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-Election Result: बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे…यूपी उपचुनाव में मिली जीत के बाद बोले सीएम योगी

UP By-Election Result: बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे…यूपी उपचुनाव में मिली जीत के बाद बोले सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उपचुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर अपनी जीत के करीब है, जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। इस जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत पर भी बधाई दी है। सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है। महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन! एक हैं तो ‘सेफ’ हैं।

Advertisement