Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-Election Result: यूपी उपचुनाव के आने लगे परिणाम, सीसामऊ सीट पर सपा की जीत, बीजेपी 7 सीटों पर आगे

UP By-Election Result: यूपी उपचुनाव के आने लगे परिणाम, सीसामऊ सीट पर सपा की जीत, बीजेपी 7 सीटों पर आगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यूपी उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। यूपी उपचुनाव में भाजपा सात और समाजवादी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, अभी खबर आ रही है कि, कानपुर की सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हो गयी है।

पढ़ें :- Video- फर्जी IAS बन खुद को अजीत डोभाल का खुफिया एजेंट बता, खड़ा किया 100 करोड़ का सम्राज्य, बंगला देख हो जाएंगे...

इसके साथ ही मैनपुरी की करहल में 20वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव अब 17 हजार 964 वोटों से सपा से पीछे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 70632 वोट मिल चुके हैं। वहीं, अनुजेश यादव ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर 52 हजार 668 मत हासिल कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को अब तक 4811 वोट ही मिल सके हैं।

वहीं, इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सीमा पर भारत देता है गोली का जवाब गोला से, देश के भीतर विपक्ष की गाली का जवाब जनता देती है लोकतंत्र की ताकत से—कमल खिलाकर। बहुमत का जवाब भाजपा देती है सुशासन, जनसेवा, विकास, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण से। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। जय भारत, जय भाजपा!

Advertisement