UP by-elections: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने सात विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं, भाजपा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि, एक दो दिन में ही भाजपा प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है। सूत्रों की माने तो कुछ सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गयी है। बस औपचारिक एलान बाकी है।
पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा
सूत्रों की माने तो उपचुनाव में मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से शेफाली सिंह और रामवीर सिंह में किसी एक को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। वहीं, फूलपुर सीट से दीपक पटेल को टिकट मिलने की प्रबल संभावना है। इसी तरह अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से धर्मराज निषाद और अवधेश द्विवदी से किसी को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। इसके साथ ही मिर्जापुर की मंझवा से सुचिस्मिता मौर्य का पलड़ा भारी है। उम्मीद है कि, भाजपा उन्हें उपचुनाव में टिकट दे सकती है।
इन सीटों पर होगा होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।