Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP cabinet meeting: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

UP cabinet meeting: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP cabinet meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यना​थ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें पीआरडी के जवानों का भत्ता, अयोध्या में चाइल्ड केयर समेत अन्य प्रस्ताव शामिल हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कैबिनेट के अहम फ़ैसले

• अयोध्या में 3 वर्ष से 7 वर्ष के लिए चाइल्ड केयर बनाया जाएगा। नजूल भूमि पर, दिव्यांगजन विभाग को निशुल्क भूमि आवंटित की गई है।

• अयोध्या में सीता आई हॉस्पिटल की सरप्लस ज़मीन पर 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण होगा।

• PRD के जवानों का भत्ता 395 से बढ़कर अब 500 रुपए प्रतिदिन किया गया। प्रदेश में 34000 से अधिक PRD जवान हैं, जिनको अब इसका लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

• हाथरस में ज़िला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है।

• उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम सिल्क टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पालिसी-2017 के तहत छूटी इकाइयों को अनुदान दिए जाने के संबंध में

Advertisement