Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी भतीजी की शादी में शिरकत करने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे

सीएम योगी भतीजी की शादी में शिरकत करने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे

By santosh singh 
Updated Date

देहरादून। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सीएम योगी (CM Yogi) अगले कुछ दिनों तक अपने गांव में रुकेंगे। शादी समारोह में शामिल होने के अलावा सीएम योगी (CM Yogi)  यमकेश्वर महादेव मंदिर (Yamkeshwar Mahadev Temple) में दर्शन भी करेंगे। सीएम योगी (CM Yogi) गुरु गोरखानाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर (Guru Gorkhanath Government College Vithyani Campus) में सौ फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे

सीएम योगी (CM Yogi) के अपने पैतृक गांव में शादी समारोह में शामिल होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने गांव में उनकी सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम किए हैं। इससे पहले की सीएम योगी (CM Yogi)  अपने गांव पहुंचे स्थानीय डीएम ने उनके गांव पहुंचकर तमाम तैयारियों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में आज (गुरुवार को) जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद किसान मेला और विकास प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे। वो पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि मेले का उद्घाटन भी करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी (CM Yogi ) आठ फरवरी यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश वापस लौट जाएंगे।

पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा
Advertisement