लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी छोड़कर हाल में ही अपनी पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। ऐसी अटकलें इसलिए लगाई जा रहीं हैं कि रविवार यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि, इस मुलाकात में स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर बातचीत हुई है।
पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर किया है। उनहोंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, ”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय जी मेंरे निज आवास लखनऊ आकर औपचारिक भेंटवार्ता में इंडिया गठबंधन के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई।”
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय जी मेंरे निज आवास लखनऊ आकर औपचारिक भेंटवार्ता में इंडिया गठबंधन के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई। pic.twitter.com/41LQZkYNdu
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 10, 2024
पढ़ें :- पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शहबाज़ शरीफ के साथ कर दिया बड़ा खेला! तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार, राजधानी इस्लामाबाद सील
बता दें कि, हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और सपा से मेरा वैचारिक मतभेद रहा है। मैं स्वच्छ राजनीति में विश्वास करता हूं।