Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बोले- हिंदुओं की आस्था के साथ छल कर रही है BJP-RSS

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बोले- हिंदुओं की आस्था के साथ छल कर रही है BJP-RSS

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने कहा कि देश की आस्था के साथ BJP-RSS के द्वारा छल किया गया है। आज आस्था को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर सौदा किया जा रहा है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजना के पीछे है घपला-घोटाला, न्यायिक जांच हो : अखिलेश यादव

एक संगठित लूट हुई, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल और ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं

उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह दिखाती है कि एक संगठित लूट हुई है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं। अजय राय ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट नृपेंद्र मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया, जो 5 साल 3 महीने तक नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे।

सिंघल जी बताएं कि 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे कहां गया?

अजय राय ने कहा कि पहले BJP-RSS के लोगों ने श्रीरामजन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। ये 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी है। उस समय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल जी बताएं कि वो पैसा कहां गया?

पढ़ें :- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से फ्लाइट सेवा का हुआ शुभारंभ: CM बोले-अन्नदाता किसानों का है अमूल्य योगदान

इस मामले में उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के द्वारा समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए

BJP-RSS ने लोगों की आस्था और भगवान का चढ़ावा ही चोरी कर लिया है। श्रीरामजन्मभूमि में BJP-RSS के लोगों ने संगठित लूट की है। हमारी मांग है कि इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी SIT की रिपोर्ट एक हफ्ते में आनी चाहिए। लेकिन, अफसोस है कि SIT में उस अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके ऊपर खुद महाकुंभ में मची भगदड़ से जुड़ी जांच चल रही है। हमारी मांग है कि इस मामले में उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के द्वारा समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस संगठित लूट के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

इस संगठित लूट के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए

उन्होंने कहा कि यानी इस संगठित लूट के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ट्रस्ट में शामिल गोपाल राव पहले से ही विवादित रहे हैं। चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए। अनिल मिश्रा समेत RSS की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को ट्रस्ट में पद दिए गए थे। अब इस मामले में सरकार ने SIT गठित कर मान लिया है कि बहुत ही जबरदस्त तरीके से गड़बड़ी हुई है।

प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोगों की आस्था पर BJP ने आघात किया , ये लोग प्रभु श्री राम के पुजारी नहीं, बल्कि उनके नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं : आराधना मिश्रा 

यूपी की CLP नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोगों की आस्था पर BJP ने आघात किया है। ये लोग प्रभु श्री राम के पुजारी नहीं, बल्कि उनके नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज चढ़ावे में घोटाले का मामला सामने आया है, लेकिन अगर पृष्ठभूमि देखें तो जमीन अधिग्रहण के समय भी मेयर के परिवार के लोगों ने सस्ती जमीन खरीदकर ट्रस्ट को महंगे दामों पर बेची थी।

आराधना मिश्रा ने कहा कि हम सभी ने देखा था कि मंदिर के आसपास मौजूद सेना की जमीनों को कैसे नियम बदलकर बड़े-बड़े लोगों को सौंपा गया था। मंदिर निर्माण के समय पहली बारिश में करोड़ों की लागत से बनी सड़क धंस गई थी और गर्भगृह में पानी टपक रहा था। क्या ये सनातन में विश्वास रखने वालों के साथ धोखा नहीं था?

पढ़ें :- चंपत राय समेत राम मंदिर घोटाले के सभी आरोपियों को तुरंत किया जाए गिरफ्तार : संजय सिंह

BJP-RSS ने श्री राम मंदिर परिसर के निर्माण से लेकर चढ़ावे तक में घोटाला किया

आराधना मिश्रा ने कहा कि BJP-RSS ने श्री राम मंदिर परिसर के निर्माण से लेकर चढ़ावे तक में घोटाला किया है। इससे साबित होता है कि BJP-RSS के लोगों की नीयत न पहले साफ थी और न आज साफ है। BJP ने हमेशा प्रभु श्री राम के नाम का व्यापार किया है। इस मामले में उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के द्वारा समयबद्ध जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि आज ही एक प्रकरण और सामने आया है कि 1250 श्री राम शिलाएं गायब हो चुकी हैं। BJP-RSS ने जिस तरह से प्रभु श्री राम पर आस्था रखने वालों को धोखा दिया है, उससे पर्दा उठ चुका है।

75 सालों के इतिहास में देश ने ऐसी लाचार सत्ता नहीं देखी, जिसके फैसले देश की संसद के बजाय पूंजीपतियों और विदेशी ताकतों के इशारों पर तय होते हैं

यूपी कांग्रेस ने अ​पने अधिकारिक एक्स पर पीएम मोदी का एक कार्टून पोस्ट करते हुए लिखा कि 75 सालों के इतिहास में देश ने ऐसी लाचार सत्ता नहीं देखी, जिसके फैसले देश की संसद के बजाय पूंजीपतियों के दफ्तरों और विदेशी ताकतों के इशारों पर तय होते हैं।

यह देश के प्रधानमंत्री हैं या किसी सिंडिकेट के प्रतिनिधि?

प्रधानमंत्री जी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नारा सिर्फ एक छलावा है, क्योंकि हकीकत में देश की पूरी इकॉनमी को अंबानी-अडानी की तिजोरियों में बंद कर दिया गया है। रिमोट कंट्रोल की यह सरकार नागपुर (RSS) के एजेंडे को लागू करने और अमेरिका के हितों को साधने में इतनी मसरूफ है कि देश के युवाओं, किसानों और गरीबों की चीखें इसे सुनाई ही नहीं देतीं। यह देश के प्रधानमंत्री हैं या किसी सिंडिकेट के प्रतिनिधि?

Advertisement