Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Constable Exam: राहुल गांधी बोले-छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत, जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे

UP Constable Exam: राहुल गांधी बोले-छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत, जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा लीक होने के बाद बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अब पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने के बाद अभ्यार्थी जश्न मना रहे हैं। अब ये परीक्षा छह महीने के अंदर दोबारा होगी। वहीं, यूपी सरकार के इस कदम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

राहुल गांधी ने एक्स पर​ लिखा कि, छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत! उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई। संदेश साफ है-सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है। जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।

6 महीने के बाद दोबारा होगी परीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement