UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में दल-बदल का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट (Fatehabad Assembly Seat) से विधायक जितेंद्र वर्मा (Jitendra Verma) कमल का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हो गए हैं। वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हुए हैं।
पढ़ें :- Delhi Fire Accident : दिल्ली अग्निकांड मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही हो सकती है,आग की चपेट में आने से लोग बने कंकाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जितेंद्र वर्मा को आगरा का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह हमारे अच्छे कार्यकर्ता थे, लेकिन उनके दूसरी पार्टी में जाने से हमें कोई नुकसान नहीं होगा। हमारे पास निषाद समाज के तमाम दमदार कार्यकर्ता हैं। वर्मा ने कहा कि मैंने भाजपा के लिए पूरी दमदार से काम लिया, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने मेरा टिकट काटकर उम्रदराज व्यक्ति को दे दिया है।
जितेंद्र वर्मा के आने के बाद सपा ने कहा कि भाजपा में निषाद समाज का तिरस्कार निरंतर जारी है, जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनको जिलाध्यक्ष बनाया है। पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा। बता दें कि साल 2008 से 2014 तक जितेंद्र वर्मा सपा के जिलाध्यक्ष रहे थे। इसके बाद 2016 में भाजपा में आ गए। वहीं, भाजपा ने गिर्राज सिंह कुशवाहा (मौजूदा जिलाध्यक्ष) को फिर से मैदान में उताने के बजाए वर्मा को टिकट दिया था। बहरहाल, निषाद समाज से आने वाले जितेंद्र वर्मा के सपा में शामिल होने पर निषाद बाहुल्य फतेहाबाद और बाह सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।