Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: पूर्व आईपीएस असीम अरुण और कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को भाजपा ने दिया टिकट

UP Election 2022: पूर्व आईपीएस असीम अरुण और कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को भाजपा ने दिया टिकट

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें हाल में ही भाजपा ज्वॉइन करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी पार्टी ने कौन्नज से टिकट दिया है।

पढ़ें :- विभिन्न जनपदों के चोरी की पांच बाइक व मास्टर चाभी के साथ एक शख्स गिरफ्तार

इसके साथ ही, उन्नाव से पंकज गुप्ता, रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा से रोमी सहानी, पीलीभीत की पूरनपुर सीट से बाबूराम पासवान, पीलीभीत से संजय गंगवार, पुरवा से अनिल सिंह समेत अन्य को टिकट दिया है। बता दें कि, कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी, इटावा से सरिता भदौरिया समेत अन्य को प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement