लखनऊ : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट की उत्तर प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा अब पार्टी की आवाज को देश के दक्षिणी छोर तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। महिला नेत्री कामिनी कन्याकुमारी में पार्टी का झंडा फहराकर संगठन की मजबूती और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगी। इस खास मौके पर उनके साथ करीब 50 महिला और पुरुष का दल भी मौजूद रहेगा।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
यह कार्यक्रम संगठन विस्तार और पार्टी की विचारधारा को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के अभियान का हिस्सा है। कन्याकुमारी जैसे ऐतिहासिक स्थान से पार्टी का झंडा फहराना कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्साह जनक अवसर माना जा रहा है।
कामिनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए वह लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाना और समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि कन्याकुमारी दौरे में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई महिला और पुरुष भी शामिल होंगे। यह दल पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एकजुटता का प्रदर्शन करेगा।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करता है। कन्याकुमारी से होने वाला यह कार्यक्रम NCP अजित पवार गुट के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण भारत तक संगठनात्मक जुड़ाव का संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
कामिनी शर्मा की इस पहल को पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह के रूप में देखा जा रहा है। महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।