आजमगढ़। महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के कार्यक्रम में आई शिकायतों को उन्होंने त्वरित निस्तारण किया। इसके साथ ही कहा, सरकार की पहली प्राथमिकता है कि, पीड़ितों की सुनवाई हो और उनकी समस्या का सामाधान किया जाए।
पढ़ें :- आकाश आनंद, बोले-योगी सरकार ने पिछले 10 साल में आपके टैक्स के 7 हजार करोड़ रुपये से अपनी नाकामियां छुपाईं, सपा-कांग्रेस पर हुए फायर
प्रियंका मौर्या ने कहा कि, महिला आयोग इसलिए बनाया गया कि, अगर कहीं पर महिलाओं की सुनवाई नहीं हो रही और उनकी शिकायत का निस्तारण धीरे हो रहा है। ऐसे में वो महिला आयोग से संपर्क कर सकते हैं, इसलिए यहां पर हम लोग बैठे हुए हैं। इसके साथ ही इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी यहां पर मौजूद हैं।
उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार में हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। शासन-प्रशासन सभी जनता के हित में काम कर रहा है और हमारा प्रयास है कि, हम त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाएं। इसके साथ ही यूपी सरकार का प्रयास है कि, हर महिला को उनका अधिकार और सम्मान मिले। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को बेहत स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।