लखनऊ। यूपी के ज्यादातर इलाकों में गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र (Delhi NCR Region) के जिलों, बुंदेलखंड और यूपी के दक्षिण पूर्वी जिलों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मंगलवार के लिए आगरा, बुंदेलखंड और दिल्ली से सटे लगभग 15 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
सोमवार को दोपहर में प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और झांसी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। शाहजहांपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मुजफ्फरनगर, इटावा, अलीगढ़ आदि जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रात के पारे में भी बढ़ोतरी होगी।
इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।