Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain : यूपी के पीलीभीत व कन्नौज समेत 12 जिलों में जमकर हुई बारिश, मौसम बना सुहावना

UP Heavy Rain : यूपी के पीलीभीत व कन्नौज समेत 12 जिलों में जमकर हुई बारिश, मौसम बना सुहावना

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर कुछ जिलों में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। बता दें कि गोरखपुर, बस्ती ,देवरिया,  मुरादाबाद , कन्नौज, बलिया, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अमरोहा, बस्ती ,मैनपुरी और बिजनौर में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। लखीमपुर में इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। पीलीभीत में 4 घंटे तक लगातार बारिश हुई। मंडी में रखी सब्जियां बह गईं। मुरादाबाद में भी हल्की बारिश हुई है।

पढ़ें :- Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के कुछ कदम दूर, कार्यकर्ता मना रहे जश्न

जहां एक तरफ बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव से 48 घंटों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। काशी में धूप और गर्मी के कारण घाटों पर सन्नाटा पसरा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जबकि 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यानी, यूपी में मौसम के दोनों रंग नजर आ रहा है।

पीलीभीत में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। 4 घंटे तक बारिश हुई है। बारिश के चलते 3 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम पारा 41 डिग्री से लुढ़ककर 38 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश की संभावना है। बस्ती में शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे मौसम अचानक बदल गया। दोपहर में आसमान में घने बादल छाए। फिर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 20-25 मिनट की बारिश से तापमान में गिरावट आई। सड़कों पर पानी भर गया।

देवरिया में भी शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश हुई। करीब 30 मिनट बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। शहर के न्यू कालोनी, राघवनगर, माती लाल रोड, उमानगर, अबूबकर नगर, तरकुलवा, पथरदेवा, बधौचघाट, गौरीबाजार, बैतातपुर, महुआडीह में बारिश हुई। इससे पहले, दिन में देवरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।

पश्चिम यूपी के जिलों में जहां सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, शाम को पूर्वी यूपी में भी बारिश का दौर शुरू हो गया। बलिया के बेलथरा रोड इलाके में भी दोपहर बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। मैनपुरी में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार दोपहर को तेज आंधी चली। इसके बाद हल्की बारिश हुई। मौसमी बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पढ़ें :- ‘अब INDIA Alliance के हर एक सवाल का मोदी सरकार को देना होगा जवाब’ मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से चढ़ा सियासी पारा

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में शुक्रवार को करीब 30 मिनट तक तेज हवा के साथ आंधी चली। बारिश और हवा इतनी तेज थी कि पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट आई। इससे पहले सुबह तेज धूप निकली थी।

Advertisement