Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : यूपी में DG रैंक के तीन आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती

UP IPS Transfer : यूपी में DG रैंक के तीन आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को डीजी पद पर प्रमोट हुए आशुतोष पांडेय और नीरा रावत को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। इसके साथ ही इन दोनों आईपीएस अधिकारियों से बैच सीनियर पीसी मीणा को भी महत्वपूर्ण कुर्सी सौंपी गई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पीसी मीणा पुलिस आवास निगम के डीजी हैं। उन्हें वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही डीजी जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1992 बैच की आईपीएस नीरा रावत को डीजी ईओडब्ल्यू के साथ डायल 112 का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। आशुतोष पांडेय गैर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से इस बार भी बच नहीं पाए। उन्हें डीजी टेलीकॉम बनाया गया है।

Advertisement