Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : यूपी में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर मेरठ जोन के नए ADG बनाए गए

UP IPS Transfer : यूपी में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर मेरठ जोन के नए ADG बनाए गए

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi government) ने नए साल पर पुलिस वभाग (police department) में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत सरकार ने 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले (Transferred 7 Senior IPS Officers) कर दिए हैं। आइए पढ़ते हैं किनको किया गया पदोन्नत तो किसका हुआ डिमोशन?

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कानपुर के पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार हटाए गए

कानपुर के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर आरके स्वर्णकार हटा दिया गया है। आरके स्वर्णकार एडीजी एपीटीसी सीतापुर बनाए गए हैं। उनकी जगह अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राजीव सभरवाल एडीजी और डॉक्टर बीआर अंबेडकर एकेडमी मुरादाबाद बनाए गए हैं। इसके अलावा डॉक्टर केएस प्रताप कुमार एडीजी गोरखपुर जोन बनाए गए हैं। ध्रुव कांत ठाकुर को एडीजी मेरठ जोन बनाया गया है। सुजीत पांडे एडीजी पीएसी तो अशोक कुमार सिंह को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया गया हैं।

7 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

केएस प्रताप कुमार अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन।

राजीव सभरवाल अपर पुलिस महानिदेशक डॉ बी आर अंबेडकर अकैडमी मुरादाबाद।

अखिल कुमार पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर।

ध्रुव कांत ठाकुर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन।

सुजीत पांडेय अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोनत्ति बोर्ड लखनऊ।

रामकृष्ण स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर।

Advertisement