लखनऊ: यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार की आधी रात को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस लिस्ट में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पढ़ें :- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं, त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त करें : सीएम योगी
इस तबादला सूची में सबसे बड़ा बदलाव मेरठ जनपद में देखने को मिला है। मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडेय (Avinash Pandey, former SSP of Meerut) को हटाकर पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति (Jhansi Senior Superintendent of Police B.B.G.T.S. Murthy) को मेरठ का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार अपराध नियंत्रण पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
अविनाश पांडेय ललिता गौतम हत्याकांड और ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर थे सुर्खियों में
पढ़ें :- अखिलेश ने 'नीला रंग' अपनाया तो भड़कीं मायावती, बोलीं- नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से अम्बेडकरवादी नहीं होने वाले
अविनाश पांडेय के इसी साल 8 जुलाई को सुर्खियों में थे। 15 मई को लापता हुई बीए की दलित छात्रा ललिता गौतम का शव मिलने के बाद परिजन और कई सामाजिक संगठन न्याय की मांग को लेकर मेरठ कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह हिरासत में लिए गए पुलिस वैन में बैठे प्रदर्शनकारी (रवि गौतम) और अन्य लोगों को कथित तौर पर बुरी तरह थप्पड़ मारते और पीटते हुए नजर आए थे। इसमें वो प्रदर्शनकारियों को गाली भी देते हुए नजर आए थे।