लखनऊ। यूपी के विधानसभा का विशेष सत्र (UP Legislature Special Session) में महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) पर चर्चा के दौरान विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि सपा के लोग महिला सम्मान की बात करते हैं लेकिन यही लोग थे जब बसपा (BSP) ने सपा (SP) से समर्थन वापस ले लिया था तो सपा (SP) के गुंडे स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती (Mayawati) को सिलिंडर लीक कर जान से मारना चाहते थे। ये लोग अब महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। स्वर्गीय फूलन देवी (Phoolan Devi) को डाकू बना देने में इन्हीं सपा (SP) के लोगों का हाथ था।
पढ़ें :- PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, कहा-UP को सपा और उसके सहयोगियों से रहना है सावधान
पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ, सपा ने समर्थन नहीं किया: योगी
सीएम योगी ने गेस्ट हाउस कांड पर बात करते हुए कहा था कि जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूं कि 1995 की घटना सबको याद है, जब प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। पार्टी कोई भी हो सकती है, लेकिन आपका आचरण क्या था? यह है समाजवादी पार्टी का आचरण। उस समय की बसपा नेत्री जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उनका समर्थन किया कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिलना चाहिए। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से स्टेट गेस्ट हाउस में भिड़े थे।
महिलाओं को मिल रहे थे अधिकार, विपक्ष ने रोका : सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल
समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सत्र का जो आयोजन किया गया है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं। जिस तरह सारी विपक्षी पार्टियों ने मातृ शक्ति को रोकने का काम किया है उसे सभी ने देखा है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है जिससे महिलाओं में बहुत आक्रोश है। वर्षों बाद महिलाओं को यह अधिकार मिलने जा रहा था जिससे उन्हें वंचित करने का काम समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किया है। महिलाओं में बहुत आक्रोश है और महिलाएं एकत्रित होकर इनका विरोध कर रही है।
पढ़ें :- UP Election : माया का फैसला कहीं न साबित हो आत्मघाती गोल, पश्चिमी यूपी के तीन नेताओं का निष्कासन बिगाड़ सकता बसपा का समीकरण
मातृशक्ति के लिए खड़े होने की बात आई तो भाग खड़ी हुई सपा-कांग्रेस : दानिश आजाद अंसारी
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है। देश के सदन में जब मातृशक्ति के लिए खड़े होने की बात आई, जब उन्हें सशक्त करने की बात आई तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भाग खड़ी हुई। देश की मातृ शक्ति ने देखा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा किस तरह नारी शक्ति को सशक्त करना चाहते हैं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और विपक्ष इसमें कैसे अवरोध पैदा करना चाहते हैं।
INDI गठबंधन के कारण महिला आरक्षण लागू नहीं हुआ : सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जो विरोधी दल, चाहे वह कांग्रेस, चाहे समाजवादी पार्टी हो या INDI गठबंधन के अन्य दल- इनका आचरण महिला विरोधी है और इन्होंने महिलाओं को 2029 में मिलने वाले आरक्षण से वंचित कर दिया। प्रधानमंत्री का प्रयास था कि 2029 में संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण मिले। लेकिन इन्होंने इसे होने नहीं दिया। पूरे देश को पता है महिला आरक्षण में बाधा कौन रहा। बिल गिरा तो इन्होंने खुशी मनाई। इंडि गठबंधन के कारण आरक्षण लागू नहीं हुआ।
आज महिला विरोधी पार्टियों को बेनकाब किया जाएगा : दयाशंकर सिंह
पढ़ें :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण कदम, लेकिन इसे पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक संतुलन का ध्यान रखना बेहद जरूरी : मायावती
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया, इसे पारित नहीं होने दिया और इसके खिलाफ जश्न मनाया। आज इसके खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा और उन्हें बेनकाब किया जाएगा।
कांग्रेस-सपा जैसी महिला विरोधी पार्टियों का पर्दाफाश होगा : नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसी महिला विरोधी पार्टियों का पर्दाफाश होगा। आज सरकार निंदा प्रस्ताव लाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि 2029 से महिलाओं को यह अधिकार मिले लेकिन INDI गठबंधन वालों ने महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों को रोकने का काम किया।
महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वालों के हर चीज का हिसाब लिया जाएगा : असीम अरुण
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ा कार्य किया लेकिन महिलाओं को 2034 तक प्रतीक्षा करनी पड़े यह न हमें, न देश को स्वीकार है। जो लोग इसका (संविधान संशोधन विधेयक) विरोध कर रहे हैं आज उनके लेकिन, किंतु, परंतु हर चीज़ का हिसाब लिया जाएगा।
सपा महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों का शोषण करती है : ओमप्रकाश राजभर
पढ़ें :- लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने अखिलेश यादव की मां पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा प्रमुख बोले- 'नारी होकर न करें नारी का अपमान'
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी नहीं चाहती कि महिलाओं को अधिकार मिलें, वे महिलाओं, अत्यंत पिछड़े वर्गों, दलितों और मुसलमानों का शोषण करते हैं। वे नहीं चाहते कि किसी को भी अधिकार मिलें। केवल हमें अधिकार मिले और हम ही राजनीति करें। आज निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
संजय निषाद,बोले- विपक्ष नहीं चाहता महिलाओं को उनके अधिकार मिले
विधानसभा सत्र से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सरकार देश की आधी आबादी के साथ खड़ी है, हमारी माताओं और बहनों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि यह ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल 2029 से लागू हो, ताकि सीटें बढ़ाकर महिलाओं को उनके अधिकार मिल सकें; लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलें। इसलिए, महिलाओं के सम्मान के लिए एनडीए मैदान में है।