Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Monsoon Alert : यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से बदेलगा मौसम का मिजाज, 35 शहरों में बारिश का अलर्ट

UP Monsoon Alert : यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से बदेलगा मौसम का मिजाज, 35 शहरों में बारिश का अलर्ट

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रिमझिम बारिश रविवार से शुरू होगी। बीते शुक्रवार को तेज धूप से दिन का पारा दो डिग्री वृद्धि के साथ 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात में भी उमस ने परेशान किया, लेकिन अब राजधानी के आसपास और पूर्वी यूपी के लगभग 35 से अधिक जिलों में बारिश से मौसम खुशगवार होने वाला है।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

हालांकि, पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में अभी बरसात के लिए इंतजार करना होगा। सात दिनों तक रिमझिम बरसात के आसार वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश का सिलसिला अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। 30 जून तक रुक-रुककर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मध्य क्षोभ मंडल में जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवा हवा के कारण मानसून की परिस्थितियां अनुकूल हैं।

बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। अभी तक रफ्तार ठीक है। ऐसे में रविवार तक पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंचने की पूरी संभावना है। बिहार और झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवा चल रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन लखनऊ सहित प्रदेश के लगभग 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा के कारण पूर्वी यूपी में अब वार्म नाइट की स्थिति लगभग खत्म हो गई है। लू का असर भी सिर्फ प्रयागराज व उरई में रहा। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से 23 जून तक कहीं-कहीं लू रहेगी, लेकिन पूर्वी यूपी में अब लू की स्थिति समाप्त है।

पढ़ें :- बंदरगाह पर खड़े जहाज में अचानक लगी आग, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत
Advertisement