लखनऊ। यूपी (UP) के महोबा जिले (Mahoba District) में भीषण गर्मी जानलेवा बनी है। सोमवार को लू और गर्मी की चपेट में आकर किसान समेत 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गर्मी से हालत बिगड़ने पर छह लोगों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड (Emergency Ward) में भर्ती कराया गया। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान अधिक होने से सुकून नहीं मिल पा रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कस्बा श्रीनगर निवासी कल्लू कुशवाहा (60) को रविवार को घर पर लू लग गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। रतौलीपुरवा निवासी हरी अनुरागी (35) को पहाड़ पर काम के दौरान लू लग गई। परिजन जिला अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रैपुराकलां निवासी खज्जी परिहार (72) की खेत में काम करते समय लू लगने से मौत हो गई। वहीं, थाना खरेला (Thana Kharela) के कुआं गांव निवासी जानकी कुशवाहा (40) करबई पहाड़ (Karbai Hills) में छेद करने का काम करता था। लू लगने पर परिजन सीएचसी कबरई (CHC Kabrai) ले गए।