Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश

UP News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। शनिवार को ​जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार ने उन्हें प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा है। नई व्यवस्था के बनने तक संबंधित जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों का कामकाज निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक के रूप में संभालेंगे। सूत्रों की माने तो जल्द ही ब्लॉक प्रमुखों को लेकर भी ऐसा फैसला आ सकता है और उनको भी प्रशासक बनाया जा सकता है। दरअसल, ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

पढ़ें :- Video-11 हजार वोल्ट की लाइन पर लोहे की रॉड से मासूम पंतग छुड़ा रहा था, पोते को तड़पते देख बचाने दौड़े दादा की जिंदा जलकर मौत

दरअसल, पंचायती राज विभाग की ओर से इसको लेकर पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार ने इस पर अब मुहर लगा दी है, जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अब प्रशासक के तौर पर काम करेंगे। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। इसी आधार पर उनका कार्यकाल 11 जुलाई यानी शनिवार पूरा हो रहा है।

बता दें कि, इससे पहले सरकार ने प्रधानों को प्रशासन नियुक्त किया था। प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासन की जिम्मेदारी दी गयी थी। हालांकि, इससे पूर्व यह जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी जाती थी। अब उसी व्यवस्था को जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में भी लागू किया गया है।

पढ़ें :- कई संगठन दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों को भड़काकर लेती हैं राजनीतिक लाभ, ऐसे में पीड़ितों को नहीं मिलता न्याय: मायावती
Advertisement