Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

UP News: अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वो केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। लोकसभाा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था। ऐसे में अब उन्होंने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- Video : केरल के मंदिर उत्सव में RSS गीत गाने पर बवाल, CPM और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापायी

अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। अब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका कौन निभायेगा इस पर चर्चाएं शुरू होने लगी हैं। इसमें सबसे पहला नाम शिवपाल यादव का चल रहा है। इसके साथ ही रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर का भी नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाओं में हैं।

अवधेश प्रसाद ने भी दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। फैजाबाद-अयोध्या सीट से अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्होंने अब विधानसभा की सदस्ता से इस्तीफा दे दिया है।

सपा ने जीत 37 सीटें
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

पढ़ें :- NASA की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर, 3 मिशन का रहीं हिस्सा और अंतरिक्ष में बिताए 608 दिन

 

Advertisement