लखनऊ। 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही, हैमर थ्रो में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ मंडल के मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार वर्मा ने मंडल का नाम रोशन किया।
पढ़ें :- आकाश आनंद, बोले-योगी सरकार ने पिछले 10 साल में आपके टैक्स के 7 हजार करोड़ रुपये से अपनी नाकामियां छुपाईं, सपा-कांग्रेस पर हुए फायर
बता दें कि, 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024-25 दिनांक 4 जनवरी से 5 जनवरी तक वाराणसी में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अनिल कुमार वर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव, लखनऊ मंडल लखनऊ ने अपनी प्रतिभा से दो स्वर्ण पदक जीते। इन्होंने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक एवं हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।