Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवबंर को प्रदेश में घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवबंर को प्रदेश में घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक नंवबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। दिवाली 31 अक्टूबर को होने के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार की घोषणा से पहले इस दिन कार्यालय खुले हुए थे। आज सरकार ने ​छुट्टी की घोषणा की है। सरकार का ये फैसला ​कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा जैसा है।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

इससे पहले राज्य में 31 अक्टूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन अब इसके साथ एक नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा। दरअसल, इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी। जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है।

 

Advertisement