Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बरेली में दबंगों ने ​पुलिसकर्मियों पर किया हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

UP News: बरेली में दबंगों ने ​पुलिसकर्मियों पर किया हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: दीपावली की रात बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, पुलिस गश्त के दौरान दबंगों ने उन पर हमला किया और डंडे से पुलिसकर्मियों की पिटाई की। वहीं, इस दौरान दबंगों से बचने के लिए एक पुलिसकर्मी ने खुद को मंदिर में बंद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ गश्त करते हुए गुरुवार रात बांके की छावनी स्थित होली चौक पर पहुंचे। बताया जा रहा है, यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इस दौरान दारोगा ने लोगों से वहां जुटे होने का कारण पूछा और उन्हें अपने अपने घर जाने की बात कही। बताया जा रहा है, इसी बात पर दबंग भड़क गए और पुलिस से मारपीट करने लगे।

वहीं, अब पुलिस वीडियो के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश क रही है। कुछ नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी।

 

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
Advertisement