Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: 14 जनवरी के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान की मुलाकात के बाद शुरू हुई चर्चा

UP News: 14 जनवरी के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान की मुलाकात के बाद शुरू हुई चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। दरअसल, सुभापास प्रमुख ओपी राजभर और भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा और दोनों नेता मंत्री बनेंगे। हालांकि, बीते कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रहीं हैं।

पढ़ें :- Train New Schedule : यात्रीगण कृपया भी ध्यान दें! दिल्ली से दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला टाइम

14 जनवरी के बाद हो सकता है कैबिनेट विस्तार
कहा जा रहा है कि, 14 जनवरी के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। दिल्ली में गुरुवार को हुई सियासी मुलाकातों ने इस विस्तार की चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी है। ओपी राजभर व दारा सिंह चौहान ने गृहमंत्री से आज मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है।

कई महीनों से दावा कर रहे ओपी राजभर
बता दें कि, ओपी राजभर बीते कई महीनों से जल्द ही मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, एनडीए गठबंधन में उनके शामिल होने के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर हरी झंडी नहीं मिली है। बीते दिनों उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

Advertisement