लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट या सांसद खेलकूद प्रतियोगिता हो…इन्होंने एक नई खेल संस्कृति को आगे बढ़ाया है…युवा आगे आ रहे हैं। अगर कोई एकल गेम में ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करता है…तो हम उस खिलाड़ी को प्रदेश सरकार की ओर से ₹06 करोड़ की राशि प्रदान करते हैं।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
उन्होंने कहा, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम ने कई वर्षों के बाद कांस्य पदक जीता…हमने उस टीम के सदस्य श्री ललित उपाध्याय को सीधे उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति दी। हर गांव में खेल का मैदान हो…हम लोगों ने इसके लिए हर जिला प्रशासन से कह रखा है। बच्चे अगर खेल में रुचि लेंगे तो कम से कम गलत दिशा में नहीं जाएंगे।
आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है। 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद… pic.twitter.com/dUUYzlt1jC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 6, 2024
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
साथ ही कहा, हम लोगों ने ₹500 करोड़ का कॉरपस फंड बना दिया है। किसी भी अधिवक्ता की असमय मृत्यु होने पर…उसके परिवार को जो पहले ₹1.5 लाख मिलता था…उस राशि को बढ़ाकर ₹05 लाख उपलब्ध कराने का कार्य किया है।