Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जनता दर्शन कार्यक्रम कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्या, त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

UP News: जनता दर्शन कार्यक्रम कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्या, त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लोगों की समस्याओं को जनता दर्शन कार्यक्रम में सुन रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके पास अपनी समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। डिप्टी सीएम लोगों की समस्याअें को सुनकर उसका निस्तारण भी करा रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।

पढ़ें :- जन्म और मृत्यु के देर से रजिस्ट्रेशन पर बढ़ेगी सख्ती, 1 अक्टूबर से नया कानून होगा लागू

गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष एवं दिव्यांग सहित अनेक लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के त्वरित निदान हेतु संबंधित जिला प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

बता दें कि, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनता प्रदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उसके समाधन के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं।

पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी
Advertisement