Farrukhabad Road Accident: यूपी के फ़र्रुखाबाद में आज रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन महिलाओं की मौत गयी है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह सभी गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर श्रद्धालु पिकअप से जनपद इटावा के गांव सैफई जा रहे थे।
पढ़ें :- यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य
जानकारी के मुताबिक, फ़र्रुखाबाद में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर के पास पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 28 लोग गाड़ी में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। हादसे में घायल 20 लोगों को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां रामकली, रामा देवी और सुशीला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी डा. विजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. दीपक कटारिया ने अस्पताल पहुंचे। जहां पर अधिकारियों ने मरीजों और घटना की जानकारी ली।